Posts

Showing posts from May, 2026

#bihar: बिहार शरीफ के बचपन प्ले स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव...

Image
  क्लिक करें और कार्यक्रम का वीडियो देखें... बिहार शरीफ के बचपन प्ले स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव... #ख़बरें Tv: दिनांक ३ मई,२०२६,  को बचपन प्ले स्कूल तथा इडेन गार्डेन हाई स्कूल के सुसज्जित सभागार में वार्षिकोत्सव समारोह  बड़े धूम-धाम से मनाया गया। यह उत्सव बच्चों के लिए चिरप्रतीक्षित रहता है क्योंकि पूरे वर्ष में आयोजित कला, लिखावट, ज्ञान प्रतियोगिता, खेल कूद आदि प्रतियोगिताएं बच्चों के मटकी फोड़ने आदि जैसे मन्त्र-मुग्ध करने वाले कार्यक्रमों के लिए पारितोषिक सम्मान दिया गया इससे बच्चों में उत्साह, जोश नयी उमंग और आगे बढ़ने, अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है। खेल, शिक्षा तथा अनेक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उनका मनोबल बढ़ाने के लिए मेडल , प्रशस्ति पत्र तथा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। अभिभावकों द्वारा अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि आज बड़े सौभाग्य की बात है कि मैं बच्चों के बीच कार्यक्रम में उपस्थित हूं । इन्हें देखकर मुझे अपने बचपन की याद आ गई।  बच्चे जो फूल की तरह कोमल शीशे की तरह पारदर्शी और हीरे की तरह निर्मल होते हैं उनकी मुस्कान क...